अक्टूबर 6, 2024 8:43 अपराह्न | Meghalaya

printer

मेघालय के गारो हिल्‍स क्षेत्र में भारी बरसात  

 

मेघालय के गारो हिल्‍स क्षेत्र में भारी बरसात से हुए भूस्‍खलन में दस लोग मारे गए हैं। क्षेत्र में सडक और संचार सम्‍पर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

    पश्चिम गारो हिल्‍स का डालू क्षेत्र और दक्षिण गारो हिल्‍स का गासुआ पारा क्षेत्र भारी बरसात से सर्वाधिक प्रभावित है। दक्षिण गारो हिल्‍स के हारिया सिया सोंगमा गांव में भूस्‍खलन से एक ही परिवार के सात लोगों की जान गई है।

        राज्‍य में बाढ से सामान्‍य जन-जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है और सडक तथा पुल क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। मुख्‍यमंत्री कोनराड संगमा ने राहत कार्यो की समीक्षा की है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा राहत दल बचाव और राहत अभियान में सक्रियता से जुटा है। बरसात रूकने के कारण आज कुछ राहत सामग्री प्राप्‍त हुई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है