मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 24, 2024 8:57 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को नई सरकार बनाने के लिए मात्र 48 घंटे बचे हैं

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को नई सरकार बनाने के लिए मात्र 48 घंटे बचे हैं। मौजूदा एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली सरकार का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त होने जा रहा है।

    आज मुंबई में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार ने अपने-अपने दलों के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता नहीं होगा। छह दशकों में यह पहली बार होगा जब महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं होगा।

    इस बीच, भारत के चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त हृदेश कुमार और महाराष्ट्र राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और राजभवन में निर्वाचित सदस्यों के नाम और ईसीआई की अधिसूचना वाले राजपत्र की प्रतियां सौंपी।

महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें जीती हैं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को केवल 49 सीटें मिलीं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है