जून 7, 2024 8:45 अपराह्न | MP NEWS

printer

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मानसून सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान डॉ मोहन यादव की सरकार अपना पहले पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट को लेकर प्रदेश सरकार ने जनता से सोशल मीडिया के जरिए सुझाव मांगे हैं। राज्य सरकार ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर MP MY Gov आईडी से एक पोस्ट में बजट 2024- 25 के लिए सुझाव मांगे हैं । इस पोस्ट में कहा गया है कि जनता के सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है