मई 10, 2024 4:33 अपराह्न | MP NEWS | अक्षय तृतीया

printer

  मध्य प्रदेश में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है

प्रदेश में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। उज्जैन में भगवान विष्णु के अवतार और सर्व समाज के पूजनीय ब्राह्मणों के अग्रणी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा जो महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा जिसका स्थान -स्थान पर सर्व समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रातः काल से भगवान परशुराम के पूजन के साथ आज अक्षय तृतीया पर्व के अबूझ मुहूर्त के आयोजन प्रारंभ होंगे कई समाजों के द्वारा आज सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं। इस बीच प्रशासन बाल विवाह रोकने के लिए सतर्क है कई जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। ग्वालियर में बाल विवाह रोकने के लिये जिले में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में दल गठित किए हैं। साथ ही बाल विवाह की सूचना प्राप्त करने के लिये टोल फ्री नम्बर 1098 भी जारी किया है। इस फोन नम्बर पर कोई भी व्यक्ति बाल विवाह के संबंध में सूचना दे सकेगा। बाल विवाह की सूचना सही पाए जाने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत दिया जायेगा। बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति के नाम की पूरी गोपनीयता भी रखी जायेगी। नीमचशिवपुरीखंडवा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।   

 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है