मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। यह दुर्घटना भस्म आरती के दौरान हुई। पुजारियों सहित 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इन्दौर और उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक घायल व्यक्ति को 1 लाख रुपये सहायता राशि और निशुल्क उपचार देने की घोषणा की है।