मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 20, 2025 5:41 अपराह्न

printer

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज मिजोरम के आइजोल में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सुशासन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ रही है। उन्‍होंने उल्लेख किया कि सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करके लोगों को सशक्त बनाया है। सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, प्रगति और विकास केवल मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ ही हासिल किया जा सकता है। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान दे रही है। पूर्वोत्तर को अपने उत्पादों की जैविक प्रकृति के कारण कृषि और बागवानी उत्पादों में बढ़त हासिल है। उन्‍होंने कहा कि सरकार अधिक धन आवंटित कर रही है जिससे पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आ रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है