जुलाई 14, 2024 7:54 अपराह्न

printer

भारत के निर्माण में भारतीय मूल के लोगों का अमूल्य योगदान: स्पीकर ओम बिरला

 

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रूस के मास्को में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भारत के विकास और आधुनिकीकरण में अभिन्‍न सहयोगी हैं। उन्‍होंने भारत के निर्माण में भारतीय मूल के लोगों के अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग दूत के रूप में अपने कार्य, योगदान और उपलब्धियों से भारत की छवि को आकार दे रहे हैं। श्री बिरला ने रूस में अपनी मातृभूमि की प्रगति को सक्रियता से बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय मूल के लोगों को प्रोत्साहित किया। भारत-रूस के संबंधों को लेकर श्री बिरला ने कहा कि आपसी विश्‍वास और सम्मान इसका आधार है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों ने कठिन समय में एक-दूसरे का लगातार सहयोग किया है। श्री बिरला रूस में शुक्रवार को सम्पन्न हुए दसवें ब्रिक्‍स संसदीय मंच पर भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है