भारत और रूस ने आज नई दिल्ली में अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अफगानिस्तान के लिए रूस के राष्ट्रपति के विशेष दूत ज़मीर काबुलोव और विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान प्रभाग के संयुक्त सचिव जे पी सिंह ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर बातचीत की। बैठक में अफगानिस्तान के लोगों के कल्याण के लिए विकास सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।