अगस्त 23, 2024 8:29 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए ये गठबंधन बना है। श्रीमती ईरानी ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे का समर्थन करती है। उन्होंने कांग्रेस से यह भी पूछा कि क्या अनुच्छेद 370 को बहाल करने का नेशनल कॉन्फ्रेंस का एजेंडा उसे स्वीकार है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि न केवल जम्मू-कश्मीर की जनता बल्कि पूरा देश इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी से जवाब चाहता है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है