अक्टूबर 17, 2024 8:26 अपराह्न | Haryana

printer

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह ने आज पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली 

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह ने आज पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय ने उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री नायब सिंह के साथ 13 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री और राज्‍य मंत्री के रूप में शपथ ली।

         शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, लल्‍लन सिंह, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा, गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा नेता देवेन्‍द्र फडणवीस, राम मोहन यादव तथा भाजपा और एनडीए के अनेक नेता उपस्थित थे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है