जुलाई 15, 2024 4:42 अपराह्न

printer

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का स्थापना और प्रौद्योगिकी दिवस समारोह शुरू

 

 

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का दो दिन का स्थापना और प्रौद्योगिकी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। पहले दिन स्कूली छात्रों को कृषि और उससे संबंधित प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने इस अवसर पर कृषि नवाचार पर एक प्रदर्शनी भी देखी।   

    केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल कृषि राज्य मंत्रियों भागीरथ चौधरी और रामनाथ ठाकुर की मौजूदगी में स्थापना दिवस का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेंगे।

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में परिषद की “सौ दिन, सौ किस्में”“सौ दिन, सौ प्रौद्योगिकी” और “एक वैज्ञानिक एक उत्पाद” जैसी प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, जैविक कृषि, बीज प्रौद्योगिकी और कृषि उपकरणों से संबंधित प्रौद्योगिकी में हाल ही में हुए विकास का भी उल्लेख किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है