सितम्बर 22, 2024 6:19 अपराह्न | Aam Aadmi Party

printer

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की जनसभा को एक नाटक करार दिया

 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के मुख्‍य नेताओं ने आज नई दिल्‍ली स्थित जंतर-मंतर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नैतिक कारणों से दिया है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें सत्ता का कोई लोभ नहीं है और उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से काम किया। इसके अतिरिक्‍त श्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्‍होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खण्‍डन किया और कहा कि वह उन सभी आरोपों को खत्‍म करने में वह लगे हुए हैं।

    दूसरी ओर भाजपा ने आम आदमी पार्टी की जनसभा को एक नाटक करार दिया। उत्तर-पश्चिम दिल्‍ली के भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का एक और नाटक है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी यह सब दिल्‍ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कर रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि श्री केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं सिर्फ मुकदमा लंबित है।

    वहीं, दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि श्री केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि न्‍यायालय ने उन पर प्रतिबंध लगा दिए थे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं जिसका जवाब श्री केजरीवाल को देना होगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है