मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 18, 2024 7:05 अपराह्न

printer

बिहार में छठे और लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचा

बिहार में छठे और लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में बक्सर, सीवान और मुजफ्फरपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।

श्री बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, वोट बैंक की राजनीति का एजेंडा अपना रही है और धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति, पंथ और धर्म के भेदभाव के बिना सभी देशवाशियों के लिए काम किया है, इसलिए सभी लोग एनडीए सरकार की नीतियों से लाभान्वित हो रहे हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए वे प्रचार कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण समाप्‍त कर देगी और संविधान बदल देगी। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री जोशी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में जनता आईएनडीआई गठबंधन को सबक सिखाएगी।

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराजगंज और मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किये गये कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय जनता दल को विकास और रोजगार की कोई चिंता नहीं है क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्‍त है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पटना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी, हिंदू -मुस्लिम के नाम पर सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है, लेकिन वह सफल नहीं होगी।

राष्‍ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सारण, वैशाली, मधुबनी और सीतामढी संसदीय क्षेत्रों में चुनाव रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने बिहार की जनता से कई वादे किये लेकिन पलायन, बेरोजगारी और बाढ़ की समस्या आज भी जस की तस है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है