मार्च 30, 2024 7:42 अपराह्न

printer

बिहार में चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने कोटे की सभी पांच लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित किये

 

बिहार में चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने कोटे की सभी पांच लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ हुए सीट बंटवारे में भारतीय जनता पार्टी ने चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटे दी हैं।

 

पार्टी अध्‍यक्ष चिराग पासवान इस बार अपनी मौजूदा जमुई सीट के स्थान पर हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट रही है।

 

वैशाली संसदीय सीट से पार्टी ने मौजूदा सांसद वीणा देवी को फिर से टिकट दिया है। खगड़िया लोकसभा सीट से राजेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी को समस्तीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। जमुई संसदीय सीट से अरुण भारती पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है