सितम्बर 26, 2024 5:02 अपराह्न | UN

printer

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-यूएनएससी के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने पर जोर दिया है

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-यूएनएससी के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने पर जोर दिया है। श्री मैक्रॉन ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उन्‍यासिवें सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए, साथ ही अफ्रीका अपना प्रतिनिधित्व करने के भी लिए दो देशों को नामित करे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, विशेषकर सुरक्षा परिषद की वर्तमान संरचना में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट सहित अन्य विश्व नेताओं ने भी यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की थी।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है