मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 5, 2024 8:29 अपराह्न | PM

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9 करोड़ 50 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य हासिल करने के लिए मुंबई और ठाणे जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 32 हजार आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का हर निर्णय, संकल्प और सपना विकसित भारत को समर्पित है। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विकासात्मक परियोजनाएं मुंबई की तस्‍वीर बदल रही हैं और इससे लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उद्योगों के विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार के कार्यकाल में विकास परियोजनाओं को रोकने के लिए उनकी आलोचना की।

    इससे पहले श्री मोदी ने आज वाशिम का दौरा किया जहां उन्होंने देश के 9 करोड़ 50 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरित की और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि आज 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मुंबई एमएमआर परियोजनाएं शुरू की गई हैं और 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी गई है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि मुंबई के आरे से बीकेसी तक एक्वा लाइन मेट्रो भी आज से शुरू हो रही है।  

    उन्होंने नवी मुंबई हवाई अड्डे के प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र परियोजना के पहले चरण की आधारशिला भी रखी, जिसकी लागत लगभग दो हजार पांच सौ 50 करोड़ रुपये है, साथ ही 700 करोड़ रुपये की लागत से ठाणे नगर निगम के लिए एक ऊंची प्रशासनिक इमारत भी बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने वाशिम के पोहरादेवी में बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत दर्शाने वाले बंजारा विरासत संग्रहालय का भी उद्घाटन किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है और इस बात पर जोर दिया कि यह केवल महाराष्ट्र और मराठी भाषा के प्रति सम्मान नहीं है, बल्कि उस परंपरा का सम्मान है जिसने भारत को ज्ञान, दर्शन, आध्यात्मिकता और साहित्य की समृद्ध संस्कृति दी है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और अजीत पवार भी उपस्थित थे।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है