सितम्बर 1, 2024 5:00 अपराह्न | Paris Paralympic Games

printer

पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारत के दो पदक पक्के

 

 

 

पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारत के दो पदक पक्के हो गए हैं। मनीषा रामदास ने एसयू-5 वर्ग में महिलाओं के सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उनका मुकाबला अपने ही देश की टी.मुरुगेशन से होगा। इन दोनों में से जो भी खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगी, उनका कम से कम रजत पदक तय हो जाएगा। वहीं पराजित होने वाली खिलाड़ी कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगी।

    वहीं, पुरुषों के सिंगल्स एसएल-4 सेमीफाइनल में सुकांत कदम का मुकाबला अपने ही देश के सुहास यतिराज से होगा। इनमें भी फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी का पदक पक्का हो जाएगा।

    पैरा एथलेटिक्स में, रवि रंगोली पुरुषों के शॉट पट एफ-40 वर्ग के फ़ाइनल में पांचवें स्थान पर रहे। उधर, रक्षिता राजू महिलाओं की 1500 मीटर टी-11 स्पर्धा के शुरुआती दौर से बाहर हो गयीं।

       पैरा शूटिंग में, अवनि लेखरा मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच-1 स्पर्धा में 11वें जबकि सिद्धार्थ बाबू 28वें स्थान पर रहे। यह भारतीय जोड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

   पदक तालिका में चीन पहले, ग्रेट ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ 22वें स्थान पर है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है