सितम्बर 14, 2024 7:48 अपराह्न | UTTAR PRADESH NEWS

printer

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा नदी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। वहीं फर्रुखाबाद में गंगा नदी, लखीमपुर में शारदा और बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निषान से महज आधा मीटर नीचे है। इसके अलावा बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से अमरोहा में गंगा नदी उफान पर है। अमरोहा में आज कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित रहा। प्रदेश के 11 जनपदों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है। उधर, प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात बड़े हनुमान मंदिर परिसर में गंगा जल का प्रवेश हो गया। लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण कछारी इलाकों में निवास करने वालो की परेशानी बढ़ गई है। 

हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र लबालब हो गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर और नए घाटों का कार्य रोक दिया गया है। इसके अलावा सलोरी और राजापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी की निकासी रोक दी गई है। बीती रात लगभग 10 बजे इस साल दूसरी बार गंगानदी का जल बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर गया। सिंचाई विभाग की ओर जारी आंकड़े के मुताबिक आज सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक गंगा डेढ़ सेमी और यमुना 25 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही थीं। संगम सहित अन्य घाटों पर जल स्तर बढ़ने से देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओंकी मुश्किलें बढ़ी हैं। संगम क्षेत्र पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को बांध पर ही स्नान करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं सुरक्षा के मद्देनजर नजर गंगा के सभी घाटों पर जल पुलिस की कंपनियां तैनात कर दी

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है