सितम्बर 20, 2024 3:56 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता है: आशीष बुटेल

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वीरवार को सीपीएस ग्राम पंचायत नच्छीर के झझांरड़ा में पार्वती महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।
   
 
उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधा करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए महिला शक्ति का सहयोग भी बहुत जरूरी है। स्वयं सहायता समूहों  के माध्यम से महिलाएं अपनी आजिविका को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों  का जिक्र करते हुए कहा कि संपर्क मार्ग से रतन चंद व अन्य लोगों के घरों तक सड़क निर्माण कार्य पर 25 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने शमशान घाट की छत के जीर्णोद्वार के लिए डेढ़ लाख रुपए, पार्वती महिला मंडल के भवन निर्माण को जमीन की उपलब्धता होने पर 3 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। साथ  ही में उन्होंने खिलबोल सड़क से सिद्ध बाबा मार्ग , आयोजन स्थल के साथ पुली के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
 
 
 
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके उपरांत आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत नच्छीर के 8 महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपए की राशि के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम से सीपीएस ने सजावटी पौधा भी रोपित किया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है