अक्टूबर 17, 2024 9:37 अपराह्न | shooting

printer

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। विवान ने फाइनल में 44 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्‍पर्धा में चीन ने स्‍वर्ण और तुर्किए ने कांस्‍य पदक जीता।

      इससे पहले, अनंतजीत सिहं ने पुरूषों की स्कीट स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत दो रजत और दो कांस्‍य के साथ 9वें स्‍थान पर है। चीन कुल आठ पदक के साथ शीर्ष स्‍थान पर है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है