मई 30, 2024 4:45 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS | LOKSABHA ELECTIONS 2024

printer

नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया

एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।
सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नाहन शहर के मतदान केन्द्रों को छोडकर अन्य मतदान केन्द्रों के लिए 99 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए जीपीएस युक्त 16 बसों में रवाना कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नाहन शहरी क्षेत्र की 22 पोलिंग पार्टियों को 31 मई को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जायेगा।
सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा के अन्तर्गत मतदान के लिए कुल 140 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है, जिसमें 19 पोलिंग पर्टियों को रिजर्व रखा गया है।
एसडीएम सलीम आजम ने इस अवसर पर सभी पोलिंग पार्टियों को अपना कार्य निष्ठापूर्वक, स्वतंत्रत और निष्पक्ष होकर करने के लिए कहा।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है