मार्च 24, 2024 7:53 अपराह्न

printer

नाइजीरिया में बंदूकधारी अपहर्ताओं ने 300 बच्‍चों में से 137 को रिहा कर किया

 

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कडुना के एक स्‍कूल से अपहृत करीब 300 बच्‍चों में से 137 को लगभग दो सप्ताह तक कब्जे में रखने के बाद रिहा कर दिया गया है। यह जानकारी नाइजीरिया की सेना ने दी है। इससे पहले के सरकारी बयान में सभी विद्यार्थियों की रिहाई की खबर दी गई थी।

 

बंदूकधारी अपहर्ताओं ने 7 मार्च को कुरीगा स्‍कूल पर हमला कर 287 विद्यार्थियों को अगवा कर लिया था। इनमें से कम से कम सौ बच्‍चे 12 वर्ष या इससे कम आयु के थे।

 

नाइजीरिया में वर्ष 2014 से अब तक कम से कम एक हजार चार सौ बच्‍चों को अगवा किया जा चुका है। इसमें बोकोहराम गुट का हाथ बताया जाता है।

 

उत्तरी नाइजीरिया में सामूहिक अपहरण के बढ़ते मामलों को ख़त्म करने के लिए बढ़ते दबाव के मद्देनज़र, राष्ट्रपति बोला तिनूबू ने आश्वासन दिया है कि सरकार स्कूलों को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक कार्यनीति पर काम कर रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है