अक्टूबर 5, 2024 5:13 अपराह्न | Prahlad Joshi

printer

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी कल से तीन दिन की जर्मनी यात्रा पर रवाना होंगे

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी कल से तीन दिन की जर्मनी यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान श्री जोशी दो दिवसीय हैम्बर्ग स्थिरता सम्मेलन में भाग लेंगे। वह सतत विकास, हरित हाइड्रोजन, कम लागत वाले वित्त और संपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी और ब्रिटेन के मंत्रियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करना तथा व्यापार के अवसर पैदा करना और वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार को बढाना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है