मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 6, 2024 7:37 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच 6वीं स्टाफ वार्ता सम्पन्न

 

भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए, भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का छठा संस्करण 4 और 5 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कमोडोर मनमीत सिंह खुराना, कमोडोर (एफसी) ने भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि ओमान की रॉयल नेवी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमोडोर जसीम मोहम्मद अली अल बलुशी, महानिदेशक एयर-ऑपरेशंस एंड प्लान्स ने किया।

स्टाफ वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने आम समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। परिचालन सहयोग, सूचनाओं को साझा करने, समुद्री डोमेन जागरूकता, प्रशिक्षण, मौसम विज्ञान, जलराशि विज्ञान और तकनीकी सहायता से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने इन्‍फोरमेंशन फ्यूजन सेंटर – हिंद महासागर क्षेत्र, गुरुग्राम का भी दौरा किया और नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख, वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की।

ओमान खाड़ी क्षेत्र में भारत के सबसे करीबी साझेदारों में से एक है और नौसेना सहयोग के क्षेत्र में परस्‍पर हितों को बढ़ावा देने तथा दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा साझेदारी को मजबूत करने में नियमित होने वाली स्‍टाफ वार्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है