सितम्बर 19, 2024 7:48 अपराह्न | Delhi

printer

दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण राजधानी में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव  

 

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने करोल बाग में ईमारत ढहने से हुए हादसे के घटनास्थल का आज निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को लगातार जर्जर मकानों को दोबारा बनाने के लिए आवेदन दिए गए लेकिन मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हादसे का जिम्मेदार प्रशासन है।

    श्री यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण राजधानी में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है