सितम्बर 26, 2024 7:40 अपराह्न | dusu

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में पोस्टरबाज़ी को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रोफेसर सत्यपाल सिंह ने निर्देश जारी किया  

 

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रोफेसर सत्यपाल सिंह ने निर्देश जारी किया है कि सभी उम्मीदवार 24 घंटे के भीतर अपने नाम और मतपत्र संख्या वाले बैनर और पोस्टर हटाएं।

उन्होंने ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में जारी अधिसूचना के जरिए उम्मीदवारों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों की रैलियों और प्रचार में इस्तेमाल बैनर और पोस्टर और वाहनों की संख्या पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है