सितम्बर 26, 2024 4:18 अपराह्न | delhi assembly

printer

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू

 

    दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया है। इस सत्र के पहले दिन दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल विरोधी कानून के तहत आम आदमी पार्टी के दो विधायकों करतार सिंह तंवर और राज कुमार आनंद को अयोग्य घोषित कर दिया। विधानसभा अध्‍यक्ष  ने राजेंद्र पाल गौतम और भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया, जो संसद सदस्य के रूप में चुने गए हैं। विधानसभा में दिल्ली परिवहन निगम की बसों में तैनात मार्शलों की नौकरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। सत्‍तारूढ़ पार्टी के विधायकों ने सार्वजनिक बसों में बस मार्शल की नौकरी बहाल करने की मांग की। इससे पहले, अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कैग रिपोर्ट और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग करने पर विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और अन्य भाजपा विधायकों को मार्शल के द्वारा सदन से बाहर कर दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है