मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 16, 2024 7:25 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज

दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्‍याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए कुल एक सौ 62 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और दिल्ली के सांसद उम्मीदवारों ने चुनाव-प्रचार अभियान के तहत आज सुबह की सैर पर निकले लोगों से बातचीत की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केशवपुरम के हटोदा राम पार्क में जनसंपर्क किया और प्रचार पोस्टर वितरित किए। उत्तर पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया ने रोहिणी सेक्टर 16 के एक पार्क में लोगों से बातचीत की। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने अजमल खान पार्क करोल बाग में लोगों से संपर्क किया। दक्षिणी दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी रामवीर सिंह बिधुडी ने कालकाजी में जनसभा को संबोधित किया। 

 

पश्चिमी दिल्‍ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी महाबल मिश्रा ने आज हरी नगर, नजफगढ, द्वारका, विकासपुरी और मटियाला में जनसभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्‍होंने बेरोजगारी और अग्निवीर का मुद्दा उठाया। वहीं पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्‍याशी कुलदीप कुमार ने कृष्‍णानगर विधानसभा में रोड शो किया। उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली में कांग्रेस प्रत्‍याशी उदित राज ने आज रोहिणी में सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा रिठाला में जनसभा को संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है