अगस्त 17, 2024 7:18 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी

  कोलकाता में आर जी कर अस्‍पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर आज दिल्‍ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि यह हड़ताल आज सुबह छह बजे से शुरू है,  जो कल सुबह छह बजे तक चलेगी। इस वजह से दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान-एम्‍स, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, लोक नायक अस्पताल, लेडी हार्डिंग, सफदरजंग अस्पताल समेत कई प्रमुख सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज ओपीडी में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे है। हालांकि दिल्ली एम्स ने मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी को बाधित न करने का फैसला लिया है, लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद है।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है