अक्टूबर 17, 2024 7:35 अपराह्न | LG delhi

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

 

 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा है कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सकारात्मक बदलाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। श्री सक्सेना ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन के उच्चतम आदर्शों- मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और समता के साथ-साथ राजधर्म की शिक्षा, लोगों का सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी।

    वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आतिशी ने भी आज पंचकुइयाँ रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन किए। एक सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कहा कि समाज को ज्ञान और मानवता की राह दिखाने वाले भगवान वाल्मीकि के संदेशों को लोग अपने जीवन में अपनायें।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर लाल किले में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि, दुनिया के सबसे बड़े कवि थे। उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे।   

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी चाणक्यपुरी में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचितग्रंथ रामायण में प्रेम, त्याग, तप और यश की भावनाओं को महत्व दिया गया है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है