अक्टूबर 19, 2024 8:45 अपराह्न | Sudan

printer

दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण आई बाढ़

दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ ने दस लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि बाढ़ से अब तक लगभग दो लाख 71 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि प्रभावित आबादी का 40 प्रतिशत उत्तरी बहर अल ग़ज़ल और यूनिटी राज्यों से है। दक्षिण सूडान भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। सूडान औसत से अधिक वर्षा, युगांडा से नदी का प्रवाह और संभावित रूप से रिकॉर्ड-तोड़ बाढ़ का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान भूखमरी में उन 18 स्‍थानों में शामिल है, जहां खाद्य सुरक्षा सबसे खराब हालत में है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है