तेलंगाना के कृषि मंत्री टी.नागेश्वर राव ने राज्य में असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण हुए फसलों के नुकसान के लिए किसानों की सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन किसानों की मदद करेगी। राज्य के लगभग दस जिलों में फसलों की हानि हुई है। कामारेड्डी जिले में हाल में ही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान के आकलन का निर्देश दिया है। विपक्षी दल- भारत राष्ट्र समिति की आलोचना को खारिज करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की मदद के लिए तत्पर है।
तेलंगाना योजना आयोग के उपाध्यक्ष जी.चिन्नारेड्डी ने भी बताया कि सरकार ने उन किसानों की मदद का फैसला किया है जिनके फसलों की क्षति हुई है और मुख्यमंत्री ने इस बारे में आकलन रिपोर्ट देने को कहा है।