सितम्बर 16, 2024 1:39 अपराह्न

printer

डॉनल्ड ट्रम्प को फ्लोरिडा में हत्या के प्रयास के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

 

 

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को कल फ्लोरिडा में हत्या के प्रयास के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति के गॉल्फ रिसॉर्ट में एक बंदूकधारी पर गोलीबारी की गयी। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

    दो महीने पहले भी एक बंदूकधारी ने पेंसिल्वेनिया में एक रैली में श्री ट्रम्प की हत्या का प्रयास किया था। श्री ट्रम्प नवंबर में होने वाले चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रिपब्लिकन पार्टी की प्रत्‍याशी हैं।

    श्री ट्रम्प ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रम्प को कोई नुकसान नहीं होने पर राहत महसूस की है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है