मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2024 7:53 अपराह्न | ELECTION IN JAMMU & KASHMIR

printer

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार अभियान आज शाम समाप्‍त हो गया

 

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार अभियान आज शाम समाप्‍त हो गया। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि विधानसभा की 40 सीटों के लिए पहली अक्‍तूबर को मतदान होगा। इनमें से 24 सीट जम्‍मू तथा 16 सीट उत्‍तर कश्‍मीर क्षेत्र में है।

इस चरण में जम्‍मू में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है जबकि कश्‍मीर घाटी में इंडिया गठबंधन के नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों का मुकाबला जम्‍मू कश्‍मीर पीपुल्‍स कांफ्रेंस आवामी इतिहाद पार्टी के उम्‍मीदवारों से होगा। इस चरण में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री ताराचंद कांग्रेस के टिकट पर चम्‍ब विधानसभा सीट से चुनाव लड रहे हैं और उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के राजीव शर्मा तथा दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों सतीश शर्मा और नरिन्‍दर सिंह भाऊ से होगा। अन्‍य उम्‍मीदवारों में कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष रमन भल्‍ला आरएसपुरा जम्‍मू दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

जम्‍मू उत्‍तर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा उम्‍मीदवार शाम लाल शर्मा का मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उम्‍मीदवार अजय साधोत्रा से होगा। उधमपुर की चेनानी विधानसभा सीट पर पैंथर पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह अपने चचेरे भाई और भाजपा के उम्‍मीदवार बलवंत सिंह मनकोतिया से भिड़ेंगे। डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नवी आजाद ने भी अपने उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

    वर्ष 2014 में भाजपा ने जम्‍मू डिवीजन की 37 सीटों में से 25 पर जीत दर्ज की थी। पार्टी को कठुआ, सांबा, उधमपुर जिलों में शानदार विजय मिली थी और इसने जम्‍मू जिले की 11 सीटों में से   नौ पर जीत दर्ज की थी। 

    इस तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में 39 लाख 18 हजार से अधिक मतदाता हैं। इस चरण में विभिन्‍न राजनीतिक दलों और चार सौ 15 निर्दलीय प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 50 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी और इन्‍हें पिंक पोलिंग स्‍टेशन के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह 43 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्‍यांग तथा 40 मतदान केंद्रों का संचालन युवा करेंगे। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के नजदीक 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कश्‍मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए 24 विशेष मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें 19 मतदान केंद्र जम्‍मू में, चार दिल्‍ली में और एक उधमपुर जिले में हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है