सितम्बर 26, 2024 7:22 अपराह्न | Jammu

printer

जम्मू और कश्मीर में, जम्मू जिले के 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में

जम्मू और कश्मीर में, जम्मू जिले के 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में हैं। विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में एक अक्टूबर को 12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जम्मू जिले में ग्यारह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिनमें कुल 12 लाख नौ सौ 77 मतदाता हैं, जिनमें 6 लाख 19 हजार 66 पुरुष और 5 लाख 81 हजार 887 महिला तथा 24 जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने जिले में एक हजार चार सौ 94 मतदान केंद्र बनाए हैं। इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले 47 हजार 963 मतदाता हैं। इस बीच, सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है