सितम्बर 9, 2024 7:35 पूर्वाह्न

printer

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 सितंबर तक सेमिकॉन इंडिया का आयोजन करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमिकॉन इंडिया का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 11 से 13 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देना और भारत को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैश्विक प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर को इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

 

इस वर्ष सेमिकॉन इंडिया प्रदर्शनी और सम्मेलन दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मेले- ‘इलेक्ट्रोनिका इंडिया’ और ‘प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया’ के साथ होगा। इस आयोजन में स्वदेशी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनिया भाग लेंगी जिससे भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत करने और नई व्यापार संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से उत्तर प्रदेश की व्यापार संभावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। प्रदेश 10 खरब की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है