मई 23, 2024 8:13 अपराह्न

printer

केरल में तेज बारिश जारी

केरल में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मछुआरों को केरल तट पर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि बहुत तेज बारिश होने की आशंका है। इस कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन और जल जमाव हो सकता है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का आग्रह किया गया है। वर्तमान में राज्य भर में 8 शिविरों में 223 लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है