सितम्बर 30, 2024 9:06 अपराह्न | UTTAR PRADESH NEWS

printer

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लखनऊ में श्रम और रोजगार मंत्रालय की 5वीं क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज लखनऊ में श्रम और रोजगार मंत्रालय की 5वीं क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के साथ श्रम सुधारों, ई-श्रम पोर्टल, और रोजगार सृजन पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री करंदलाजे ने कहा कि श्रम सुधारों के सफल कार्यान्वयन में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

 

लखनऊ में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की 5वीं क्षेत्रीय बैठक के दौरान श्रम संहिता के तहत केंद्र सरकार और राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा तैयार किए गए मसौदा नियमों में सामंजस्य सहित प्रमुख श्रम और रोजगार के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के लाभ आसानी से पहुंच के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में ई-श्रम पोर्टल के विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही श्रमिकों के लिए विभिन्न केंद्रीय कल्याण योजनाओं के कवरेज का विस्तार देने और रोजगार कार्यालयों के उन्नयन जैसे प्रमुख विषयों पर भी मंथन हुआ।

 

बैठक में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्य के अधिकारियों को ई-श्रम सहित मंत्रालय द्वारा बनाए गए विभिन्न तंत्रों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। यह बैठक केंद्र सरकार द्वारा देश भर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चल रहे क्षेत्रीय परामर्शों की श्रृंखला का हिस्सा है। मंत्रालय के मुताबिक ये क्षेत्रीय बैठकें 4 अक्टूबर तक जारी रहेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है