मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 15, 2025 7:57 अपराह्न

printer

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में तीसरे काशी तमिल संगमम और केटीएस पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में तीसरे काशी तमिल संगमम और केटीएस पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्‍होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष काशी तमिल संगमम अगले महीने की 15 से 24 तारीख तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 दिन के इस कार्यक्रम में एक हजार दो सौ प्रतिनिधि, कारीगर और नवप्रवर्तक शामिल होंगे।

    इस वर्ष के आयोजन का विषय सिद्ध चिकित्सा पद्धति और शास्त्रीय तमिल साहित्य में अगस्त्य ऋषि के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालता है। इस कार्यक्रम में, पाँच श्रेणियों के अंतर्गत लगभग एक हज़ार लोग भाग लेंगे। इनमें विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, कारीगर, पेशेवर, छोटे उद्यमी, महिलाएँ और शोधकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से 200 तमिल विद्यार्थियों का एक दल वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की स्थानीय यात्राओं में भी भाग लेगा। यह पहली बार होगा जब काशी तमिल संगमम के प्रतिभागी महाकुंभ का आनन्‍द लेंगे और अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। इस आयोजन के लिए पंजीकरण पहली फरवरी तक kashitamil.iitm.ac.in पर किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है