मई 10, 2024 9:14 अपराह्न | jharkhand news

printer

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर पहुंचीं

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर पहुंचीं। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और बेहतर झारखण्ड के संयुक्त कार्यक्रम शामिल हुईं। पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित ‘पूर्वी भारतः विकसित भारत का विकास इंजन’ विषय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने विचार रखे। उन्होने कहा कि राज्य में खनिज संपदा के कारण मैन्युफैक्चरिंग स्टेट बनने की संभावना है। लेकिन यहां की राजनीतिक भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होने कहा कि भगवान बिरसा की धरती में भ्रष्टाचार का यह रूप देख कर दुख होता है। उन्होने कहा कि इस स्थिति में परिवर्तन के साथ ही बदलाव हो सकता है जिससे बेहतर झारखण्ड की उम्मीद की जा सकती है।

इस दौरान झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बेहतर झारखण्ड के लिए भयमुक्त वतावरण और इंफ्रस्ट्रक्चर की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना जरुरी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है