मई 22, 2024 5:12 अपराह्न

printer

काठमांठू में जलवायु परिवर्तन पर दो दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय संवाद’ का आयोजन

 

जलवायु परिवर्तन के कारण पर्वतों पर पड रहे दुष्‍प्रभाव पर विश्‍व का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए नेपाल के काठमांठू में दो दिवसीय ‘पर्वत, लोग और जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्‍ट्रीय संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। 

25 देशों के विशेषज्ञ इस संवाद में भाग ले रहे हैं। वन और पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव डॉ.महेशवर धाकल ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्‍य जलवायु परिवर्तन पर चर्चा को बढाना और अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय पर जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्‍धता के लिए दबाव बनाना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है