अप्रैल 8, 2024 8:14 अपराह्न | lucknow news | UP NEWS

printer

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस प्रदेश में सपा के साथ पूरा समन्वय कर रही है और लगातार सपा के सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि  यूपी में जल्द एक महारैली होने जा रही है। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मजबूती से लड़ रहा है और हम लोग ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। श्री पांडे ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीटें सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला लेगा।  
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कल बुलंदशहर के खुर्जा और गाजियाबाद के साहिबाबाद में चुनावी जन सभाओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा अपने कार्यकर्ताओं के तन मन और धन से चुनाव लड़ती है। आकाश आनंद ने कहा कि प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी तब शिक्षा और नौकरी सब कुछ मिलता था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है