सितम्बर 19, 2024 8:28 अपराह्न | Odisha

printer

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के 100 दिन पूरे  

 

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के आज 100 दिन पूरे हो गये। श्री माझी ने इस वर्ष 12 जून को मुख्‍यमंत्री का पदभार संभाला था। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल को हराया था। श्री माझी ने आज अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्‍तुत किया।

पुरी में एक विशाल जनसभा में उन्‍होंने कहा कि पार्टी का चुनाव घोषणापत्र उनके लिए एक “धर्मग्रंथ” है। श्री मांझी ने कहा कि सरकार ने लोगों से किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने पार्टी के घोषणापत्र के वादे के अनुसार धान उत्‍पादक किसानों के लिए तीन हजार एक सौ रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित योजना सुभद्रा शुरू की है। इसके अन्‍तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को पांच वर्ष की अवधि में  50 हजार रुपये मिलेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है