रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि एकीकृत रेल मदद पहल ने रेल यात्रियों की समस्याओं को सुलझाने और उनकी मदद करने में अहम भूमिका निभाई है। श्री वैष्णव ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 2 दशमलव दो शून्य लाख और 2022-23 में 1 दशमलव चार तीन लाख यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। श्री वैष्णव ने कहा कि रेल मदद प्लेटफॉर्म हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद वेब, ऐप और सोशल मीडिया जैसे कई चैनलों के माध्यम से एक एकीकृत शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यात्रियों को मदद दी जा रही है। रेल मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 99 दशमलव नौ नौ प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया गया, जबकि 2023-24 में कुल 99 दशमलव नौ आठ प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया।
Site Admin | दिसम्बर 11, 2024 6:13 अपराह्न
एकीकृत रेल मदद पहल ने रेल यात्रियों की समस्याओं को सुलझाने और उनकी मदद करने में अहम भूमिका निभाई है- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
