सितम्बर 19, 2024 6:12 अपराह्न | Railway

printer

उत्तर रेलवे का स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी है

 उत्तर रेलवे का स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी है जिसका थीम स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता है। अभियान के तहत आज नई दिल्ली में वॉकथॉन का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं, एक मानव श्रृंखला भी बनाई गई  जिसमें रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वॉकथॉन और मानव श्रृंखला  के तहत नागरिकों में अपने आस-पास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। उत्तर रेलवे का महात्मा गांधी की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता पर आयोजित यह अभियान एक अक्टूबर तक जारी रहेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है