सितम्बर 4, 2024 3:52 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

उत्तराखंण्ड : कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में‘भारत की अंतरिक्ष यात्रा’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डी.एस.बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से ‘भारत की अंतरिक्ष यात्रा’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर दीवान रावत ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज हम मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और चंद्रयान-3 ने इसरो के प्रयासों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इसरो के विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नाटक के माध्यम से दर्शाया। साथ ही ‘अंतरिक्ष यात्रा में भारतीय महिलाएं’ और ‘आदित्य एल-1’ के विषय के संबंध में भी जानकारी दी गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है