अगस्त 30, 2024 6:11 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

उत्तराखंड में महिला सुरक्षा के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन

प्रदेश में महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था, रेणुका  देवी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। पुलिस प्रवक्ता और पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने समिति का गठन करने के साथ ही महिला अपराध को रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने को कहा है। उन्होंने बताया कि समिति निरंतरता से अध्ययन करेगी और इस पर पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस, महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए काम करेगी। विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने महिला अपराध रोकने के लिए समिति के गठन को सराहनीय पहल बताया है। 

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है