सितम्बर 21, 2024 8:17 अपराह्न | Atishi

printer

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली   

 

 

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वी.के सक्‍सेना ने सुश्री आतिशी को पद की शपथ दिलाई। राजनिवास में आयोजित एक समारोह में सुश्री आतिशी के साथ ही आप पार्टी नेता गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन तथा मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

  सुश्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक है। वह दिल्‍ली की तीसरी महिला मुख्‍यमंत्री बनी हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्‍वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं।

    इससे पहले इसी सप्‍ताह श्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी मंत्रीपरिषद के साथ उपराज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंप दिया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है