सितम्बर 16, 2024 9:27 अपराह्न

printer

आधार कार्ड को अपडेट करने की समय सीमा बढ़ी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड को अपडेट करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब 14 दिसम्बर तक बिना शुल्क दिये आधार कार्ड में जरूरी बदलाव किया जा सकता है। पहले इसकी अंतिम तिथि 14 सितम्बर थी। निशुल्क सेवा माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही माई आधार ऐप पर भी लॉगइन किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से केवल नाम, पता लिंग और जन्म तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है