दिल्ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जारी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम ने शहर में विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आज साढे सात हजार से अधिक होर्डिंग, 36 हजार से ज्यादा पोस्टर बैनर और 11 हजार से अधिक राजनीतिक दलों के झंडे हटाये गये। विशेष अभियान के अंतर्गत निगम अभी तक आठ लाख 16 हजार से अधिक बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटा चुका है।
Site Admin | जनवरी 16, 2025 7:14 अपराह्न
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम ने शहर में चलाया विशेष अभियान
